Wednesday, July 26, 2017

baba burfani darshan

*jai bhole nath*jai baba burfani*

जय हो भोले सबको मेरा प्रणाम। यह ब्लॉग द्वारा  मैं आपसे अपनी यात्रा  से जुड़ी जानकारी शेयर करूंगी ताकि किसी और को मदद मिल सके।  इस यात्रा के लिए सबसे पहले हमे रजिस्टर्ड करवाना पड़ता है अपनी एक पहचान (identity  proof ) के साथ 5 पासपोर्ट साइज की फ़ोटो देनी होती है और अपना मेडिकल रिपोर्ट भी देनी होती हैं । फॉर्म्स ऑनलाइन निकल जाते हैं बल्कि DD न्यूज़ पर अमरनाथ जी की यात्रा की advertisment  भी आती है।  यह यात्रा हर वर्ष सरकार की निगरानी मे संपन होती है जिसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये जाते हैं और जगह जगह हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान तत्पर रहते हैं जिन्हें मेरा salute  हैं , इन्हीं की वजह से यात्रा पूर्ण भी हो पाती है।  जम्मू  से बेस कैंप की बस  या प्राइवेट टैक्सी से हमे पहलगाम या बालटाल पहुंचना होता है जो की जम्मू से 12 घंटे की दुरी पर है । फिर वह से आपकी यात्रा शुरू होती है।  यात्रा में खाने पीने की सुविधा के लिए देश के हर स्टेट द्वारा भण्डारो का प्रबंध है।  कश्मीरियों द्वारा वहाँ  टेंट में रहने की, खच्चर , पालकी, पिठू आदि की  भी व्यवस्था है । साथ ही हेलिपैड सेवा भी उपलब्ध है।  

**जय शिव शंकर **